हमारी कहानी
MOS DIGITAL की शुरुआत केवल एक बिज़नेस के रूप में नहीं हुई, बल्कि यह उन समस्याओं का समाधान खोजने की एक कोशिश थी जिन्हें मैंने खुद अपने जीवन में महसूस किया। मैं खुद एक Online Center और CSC Center Operator हूं, इसलिए मैंने बहुत करीब से देखा है कि गांवों और छोटे शहरों में लोगों को छोटी-छोटी डिजिटल सेवाओं के लिए कितनी परेशानियों से गुजरना पड़ता है। कहीं लंबी लाइन, कहीं भीड़, कहीं सही जानकारी नहीं, तो कहीं बार-बार दुकान के चक्कर लगाने के बाद भी काम पूरा नहीं होता। कई बार लोग अपना जरूरी काम छोड़कर घंटों इंतजार करते हैं, लेकिन फिर भी उन्हें संतोषजनक सेवा नहीं मिल पाती।
मैंने खुद भी ऐसी परिस्थितियों का सामना किया। एक बार मुझे अपने जरूरी काम के लिए कई बार Online Center जाना पड़ा। हर बार मुझे “कल आना”, “थोड़ी देर बाद आना” या “सर्वर नहीं चल रहा” जैसी बातें सुननी पड़ीं। बार-बार बुलाने के बावजूद काम सही तरीके से नहीं हुआ, और ऊपर से पैसे भी लिए गए। उस समय मुझे महसूस हुआ कि लोगों को सिर्फ सेवा नहीं चाहिए, बल्कि भरोसेमंद, आसान और समय बचाने वाला समाधान चाहिए। डिज़ाइन और प्रिंटिंग के काम में भी लोगों को अपनी पसंद के अनुसार डिज़ाइन चुनने की सुविधा नहीं मिलती थी और अक्सर उनसे ज्यादा पैसे लिए जाते थे।
इन्हीं समस्याओं को देखते हुए मैंने तय किया कि अब इस व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कुछ नया करना होगा। इसी सोच और अनुभव से MOS DIGITAL की स्थापना हुई। हमारा उद्देश्य लोगों को Online Services, Printing Services, AI Design Services और Customized Products B2B PRICE और सही कीमत पर, आसान तरीके से और घर तक पहुंचाना है। हम चाहते हैं कि लोगों को लंबी लाइन, भीड़, गलत जानकारी और बार-बार दुकान जाने की परेशानी से मुक्ति मिले।
आज MOS DIGITAL केवल एक सामान्य Cyber Cafe या Online Center नहीं है, बल्कि यह एक Modern AI Powered Digital Service Platform बनने की दिशा में काम कर रहा है। यहाँ ग्राहक अपनी पसंद का डिज़ाइन चुन सकते हैं, ऑनलाइन ऑर्डर कर सकते हैं और बेहतर गुणवत्ता वाली सेवाएं घर बैठे प्राप्त कर सकते हैं। हमारा लक्ष्य ग्रामीण और छोटे शहरों के लोगों तक आधुनिक डिजिटल सुविधाएं, बेहतर अनुभव और भरोसेमंद सेवाएं पहुंचाकर उनके जीवन को आसान बनाना है
हमारी टीम और संस्कृति
MOS DIGITAL की शुरुआत मैंने और मेरे भैया ने मिलकर की है। हम दोनों खुद CSC और Online Center Operator हैं, इसलिए लोगों की समस्याओं को करीब से समझते हैं। आसपास के CSC Operators और हमारी छोटी टीम के सहयोग से हमने MOS DIGITAL शुरू किया। हम मिलकर लोगों तक आसान, भरोसेमंद और आधुनिक डिजिटल सेवाएं पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं।


Manish kumar
Founder / CEO of MOS Digital
“MOS DIGITAL – ऑनलाइन सेवाएं, प्रिंटिंग और डिजिटल सुविधाएं अब आपके घर तक। बिना भीड़, बिना दुकान आए, तेज़ और आसान सेवा।”
Important links
Newsletter
© 2024. All rights reserved.
